Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने कैबिनेट के सदस्यों के साथ अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी करेंगे भेंट,कार्यक्रम का प्रोटोकॉल हुआ जारी

news-details

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम जाएंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है। 

मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। उल्लेखनीय है कि अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए प्रदेश के श्रद्धालुओं हेतु अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना भी संचालित की जा रही है जिससे हजारों श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। योजना के शुभारंभ के समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि शीघ्र ही वे कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने जाएंगे।

श्री रामलला का दर्शन करने 13 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अयोध्या धाम जाएंगे

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जुलाई को श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 जुलाई शनिवार को प्रातः 9.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला का दर्शन और मंदिर भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से प्रस्थान कर संध्या 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।

whatsapp group
Related news