Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

शिवा मिश्रा विशेष संवाददाता रायपुर ( छ. ग)

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन की लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई | 

आज इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने की है I इस बैठक में आगामी नगरी निकाय चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई |

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, इस पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकरी सब एक हैं और साथ मिलकर जनहित में कार्य करते हैं... केंद्रीय मंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी ने छत्तीसगढ़ के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा को विजयी बनाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने  को कार्यकर्ताओं से आग्रह भी किया |

इस बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, सुश्री लता उसेंडी जी, माननीय प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, सहयोगी कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, नेतागण उपस्थित रहे |

whatsapp group
Related news