Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

विधायक गोमती साय ने कांग्रेस पर किया जमकर हमला : कहा कांग्रेसियों को आम जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं,भ्रष्टाचार में मशगूल कांग्रेस कभी नही चाहती कि आम लोगो की गरीबी दूर हो,कांग्रेस को जनता ने किया सत्ता से बेदखल पर इस हार को नही भुला पा रहे भूपेश

news-details

पत्थलगांव।  विधायक गोमती साय ने बिजली के मुद्दे कर कांग्रेस के विरोध प्रतिक्रिया देते हुए कहा भुपेश सरकार विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार का दर्द नही भूल पाई है। लोकसभा चुनाव में भी भूपेश बघेल को जनता ने धरती दिखा दी। विधायक पत्थलगांव गोमती ने कहा एक सीधे साधे सरल आदिवासी विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। आजादी के बाद से कांग्रेस ने  आदिवासी को मुख्यमंत्री नही बनाया जबकि भाजपा ने आदिवासी बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है कांग्रेस की आंखों में यह कांटे की भांति चुभ रहा है। देश में सबसे सस्ती बिजली छत्तीशगढ़ में मिल रही है। देश में सबसे ज़्यादा बिजली दरें रखने वाले राज्य पश्चिम बंगाल, केरल,और आंध्र प्रदेश हैं।

छग में बिजली सबसे सस्ती होने के बाद भी कांग्रेस महंगी बिजली के मुद्दे पर छाती पीट कर हाय तौबा क्यों मचा रही है। देश में करीब छः लाख गांव है सत्तर सालो की सत्ता के दौरान बहुत से ऐसे गांव थे जहां बिजली नही पहुंच पाई और मोदी सरकार ने 2014 के दौरान सत्ता संभालते ही 18452 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। गोमती साय ने कहा आंदोलनरत कांग्रेसियों को आम जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है।बिजली दर में बढ़ोतरी के मुद्देए आंदोलन कर रहे  कांग्रेसी अपने अपने नेताओं के जिंदाबाद के नारे  भी लगा रहे है। यह आंदोलन जनता के दुख दर्द से नही बल्कि नेताओं के विरोध की राजनीति जिंदा रखने के लिए है। मोदी की गारंटी पर भाजपा की सरकार ने सत्ता आते ही सबसे पहले देश के अट्ठा रह लाख गरीबों के  आवास स्वीकृत किए इन गरीबों के आवास को भूपेश सरकार ने रोक कर रखा था। भ्रष्टाचार में मशगूल कांग्रेस कभी नही चाहती कि आम लोगो की गरीबी दूर हो गरीब जनता को शिक्षा आवास पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता से दूर रखने वाली कांग्रेस हर चुनाव में बुरी तरह हार रही है। किसानों को बकाया बोनस देकर अपना वादा निभाने वाली विष्णु देव साय सरकार ने 3100 रूपए की दर से समर्थन मूल्य में धान खरीद कर एक मुश्त भुगतान कर दिया। प्रदेश की सत्तर लाख महिलाओ को हर माह एक हजार रूपए पिछले पांच माह से दिए जा रहे है। वादे पूरे होते देख कांग्रेस के होश उड़े हुए है। गोमती साय में कहा विधान सभा में कांग्रेस के हराने वाले एवम लोकसभा में स्वय हारने वाले भूपेश बघेल को विष्णु देव साय सरकार का विरोध करने की बजाय राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए

whatsapp group
Related news