Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

’जनदर्शन में व्हीलचेयर मिलने से केवल को आगे पढ़ाई में मिलेगी मदद’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा पढ़-लिखकर करें तरक्की बने सफल आदमी

news-details

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज आयोजित जनदर्शन में  दिव्यांगों की समस्याओं और मांगों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवेदनशीलता से केवल की बातों को सुनकर उन्हें तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिस पर तत्काल निराकरण करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केवल को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर तरक्की करों और जीवन में एक सफल इंसान बनो।

मुख्यमंत्री से  दिव्यांगजनों ने आर्थिक सहायता, इलाज के लिए सहायता संबंधी आवेदन देकर समाधान का निवेदन किया।  इस दौरान जिला रायपुर के आरंग विकासखंड के दिव्यांग केवल साहू ने आर्थिक सहायता हेतु मदद मांगी। केवल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उसके कमर से नीचे का हिस्सा काम नही करता है, जिससे उसे चलने-फिरने में दिक्कत आती है। इन दिक्कतों के कारण उसकी पढ़ाई भी छूट गयी है। उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं, जिससे परिवार का खर्च बहुत मुश्किल से चल पाता है।

 व्हीलचेयर मिलने पर खुशी से गदगद होते हुए केवल और साथ आये उसके पिता श्री कृष्णा साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। केवल के पिता श्री कृष्णा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने आज मेरे बच्चे के भविष्य को सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा। अब मेरे बच्चे को स्कूल जाने में कोई तकलीफ नहीं होगी और वह आगे की पढ़ाई निरंतर जारी रख सकेगा।

whatsapp group
Related news