slider
slider

चुनावी सभा के दौरान नारायणपुर के ग्राम पोखरा टोली पहुंची मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय का पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ आरती उतार किया गया ऐतिहासिक स्वागत,श्रीमती साय ने भाजपा के पक्ष में माहौल बना प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने किया अपील

news-details

 

नारायणपुर : चुनावी सभा के दौरान नारायणपुर के ग्राम पोखरा टोली पहुंची मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय का पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया।यहां श्रीमती कौशल्या साय ने भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी राधेश्याम राठिया के पक्ष में माहौल बना आम जनता से मतदान करने का अपील किया।

ज्ञात हो कि नारायणपुर के ग्राम पोखरा टोली में शनिवार को रात्रि भाजपा का चुनावी सभा आयोजित हुआ,यहां सभा को संबोधित करने मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय पहुंची,जिसका ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर ढोल नगाड़ों और पारंपरिक नृत्यों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय का आरती उतार कर किया गया।जिसके बाद अपने संबोधन में श्रीमती साय ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने का अपील करते हुवे मोदी को गारंटी पर प्रकाश डाला।श्रीमती साय ने कहा कि आपके जिस आशीर्वाद और विकास ने यहां भाजपा का विधायक और मुख्यमंत्री बनाया है,उसी विश्वास और आशीर्वाद की एक बार फिर से भाजपा की आवश्यकता है,लोकसभा चुनाव में राधेश्याम राठिया भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी हैं जिन्हें प्रचंड मतों से जीत दर्ज करा केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।सभी ग्रामीण एकजुट हो 7 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर अपना आशीर्वाद पुनः भाजपा को दें। क्षेत्र के स्थानीय सभी छोटे और बड़े समस्याओं का निदान करने मुख्यमंत्री स्वयं नजर बनाए हुवे हैं यहां की हर स्थिति से वह खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराती हैं और बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से हर समस्या के निदान का प्रयास किया जाता है,आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य यहां सांय सांय होगा।किसी भी समस्या के लिए ग्रामीण सीधे बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आ सकते हैं यहां ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए समुचित कर्मचारी नियुक्त है।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सबका साथ सबका विकास पीएम मोदी का नारा है,और मोदी की गारंटी पर सभी को विश्वास है।विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास दिखाया और प्रचंड मतों से जीत दर्ज कराया उसी विश्वास से एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनाने 7 मई को सभी को आगे बढ़ कर भाजपा के पक्ष में मतदान करना है। मोदी की गारंटी सभी लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए है।राज्य में विष्णु सरकार बनते ही मोदी की सभी गारंटी पूरा किया गया है,जिसमें पीएम आवास,महतारी वंदन योजना,धान का उचित मूल्य सहित अन्य सभी विकास कार्य शामिल हैं।इस बार 400 पार का नारा भाजपा ने दिया है जिसे जनता के आशीर्वाद से पूरा भी कर लिया जाएगा।

डीडीसी श्रीमती अनिता सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जनता ने यहां से विष्णुदेव साय को विधायक और फिर जनता के आशीर्वाद ने इस विधायक को मुख्यमंत्री बनाया है,आज कुनकुरी विधायक और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में बैठ प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर अपनी सेवा दे रहे हैं,जो अत्यंत ही गौरव का बात है।विधानसभा की तर्ज पर ही यहां से लोकसभा चुनाव में भी यहां से भाजपा के प्रत्यासी को प्रचंड मतों से जीत दर्ज कराने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की आवश्यकता है।

इस दौरान श्रीमती अनिता सिंह,श्रीमती कमला पवार,संजय कुमार बंग,श्रीमती संतोषी वन्दे,गोपाल यादव,गणेश यादव,टंकेश्वर यादव, शंकर यादव,परसु यादव, उमाशंकर खत्री,अरुण मोहंती,संतोष यादव,वीरेश राम ,जनक राम, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

whatsapp group
Related news