Updates
  1. रतलाम/फर्जी वोटिंग की तो एक साल के लिए जेल,बुर्का, घूंघट उठाकर करना पड़ेगा मतदान-हर केंद्र पर महिला कर्मचारी करेगी जांच
  2. नेत्रम संस्था के प्रयास हुए सफल - किराना व्यसायी जगदीश राठौड़ का असामयिक निधन, परिजनों ने किया नेत्रदान
  3. रतलाम/लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करें मतदाता,कैबिनेट मंत्री काश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने की अपील
  4. रतलाम/जिले के 1297 मतदान केन्द्रों पर मतदान 13 मई को,कलेक्टर बाथम के निर्देशन में निर्विघ्न मतदान की तैयारी पूर्ण- मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंचे
  5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव राजेश सिंह राणा ने ग्रामों का दौरा कर किया प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण,किया हितग्राहियों से की चर्चा : अपूर्ण आवास को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने एवं हितग्राहियों को समय से किस्त की राशि जारी किए जाने हेतु निर्देश दिए
slider
slider

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती, डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा

news-details

रायपुर। महादेव एप पर एक फिल्म अभिनेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा। भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती। छिटपुट कार्यवाहियाँ कर के भाजपा के नेता बयानबाजी करते है हकीकत यह है कि आज भी महादेव एप चालू है। उसको केन्द्र, राज्य का संरक्षण मिला हुआ है। केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार को चार महीने हो गये महादेव एप क्यों बंद नहीं किया जा रहा है? क्यों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नही लाया जा रहा है। शुभम सोनी का वीडियो भाजपा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था। भाजपा बताएं कि उसके पास यह वीडियो कहां से आया था?

-: भाजपा बताये :-

1 केन्द्र सरकार महादेव एप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही?

2 असीम दास की फोटो भाजपा नेताओं के साथ आई है तो ईडी, ईओडब्लू ने उन दोनों का नाम एफआईआर में क्यों दर्ज नहीं किया?

3 शुभम सोनी की विडियो बाईट भाजपा ने जारी किया था। शुभम सोनी के भाजपा से क्या संबंध है? ईडी ने इसकी जांच क्यों नहीं किया?

4 सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल के फोटो भाजपा नेताओं के साथ भी सार्वजनिक है उन दोनो से पूछताछ क्यों नहीं की गई?

5 शुभम सोनी, सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल को ईडी गिरफ्तार करके दुबई से वापस क्यों नहीं ला रही है?

6 ईडी ने ईओडब्ल्यू को इस मामले में जो पत्र लिखा था उसमें कुछ आईपीएस एवं अन्य अधिकारियों के भी नाम है ईओडब्ल्यू ने उन अधिकारियो के नाम एफआईआर में क्यों छोड़ा?

7 असीम दास की गिरफ्तारी के समय जिस इनोवा गाड़ी से रूपये जप्त हुये थे उसके मालिक भाजपा विधायक अमर अग्रवाल के भाई के है, उनसे ईडी ने कब पूछताछ किया है?

8 शुभम सोनी के जब दुबई में काउंसलर के समक्ष बयान देने गया था तब उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महादेव एप पर कार्रवाई तो कांग्रेस की सरकार ने की थी और केंद्र की भाजपा सरकार से अनुरोध किया था कि महादेव एप को बंद करके उसके संचालकों को गिरफ़्तार कर लें लेकिन गिरफ्तारी तो दूर की बात केंद्र सरकार ने महादेव एप को बंद तक नहीं करवाया। उन्होंने पूछा कि क्या वजह है कि महादेव सट्टा एप अभी भी बिना रोक टोक चल रहा है तो भाजपा ने उनसे कितना चंदा लिया है? भाजपा सच में सट्टेबाजी के खिलाफ होती तो केंद्र की भाजपा सरकार सट्टेबाजी पर जीएसटी वसूल कर उसे कानूनी रूप नहीं देती।

whatsapp group
Related news