Updates
  1. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दिया बधाई और शुभकामनाएं : कहा छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर करें अग्रसर
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज : साय ने कहा संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में दिलाई है एक नई पहचान
  3. 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का होगा भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
  4. मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनने अग्रसर,प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी
  5. आगामी त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिये गये निर्देश
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider
slider

रायपुर एम्स में घायल कर्मचारियों से मिलेंगे विष्णुदेव साय

news-details

रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटना में घायलों से मिलने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुछ ही देर में रायपुर एम्स पहुंचेंगे। बता दें कि रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 14 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं। वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सीएम साय का ट्वीट - दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।


whatsapp group
Related news