Updates
  1. स्वामी आत्मानंद स्कूल के नाम पर अब शुरू हुई राजनीति,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम बदले जाने का कांग्रेस विरोध करेगी,पीएमश्री स्कूल बनाना है तो नये स्कूल खोले ले, आत्मानंद स्कूल ही क्यों?
  2. स्पोर्टस बाईक में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे युवक-युवती को पुलिस अधीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया,स्टंटबाजी में प्रयुक्त बाईक को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही,साथ ही भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने दिया गया सख्त हिदायत
  3. शिक्षक एवं कर्मचारी नेता जाकेश साहू ने प्रदेशभर के पालकों के नाम संबोधनभरा खुला पत्र किया जारी : कहा सफल जीवन का मार्कशीट से कोई संबंध नहीं कम अंक वाले बच्चे बिलकुल भी निराश न हो,पालक अपने बच्चो की तुलना अधिक अंक लाने वाले बच्चो से बिल्कुल भी न करें
  4. राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रतिक्रिया,कहा ख़याली पुलाव पका रहे हैं राहुल गांधी इस चुनाव में कांग्रेस की होगी दुर्गति,कांग्रेसी हो गए हैं मुद्दाविहीन
  5. बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं
slider
slider

प्रधानमंत्री आवास से हो रहे हैं लोगों के सपने साकार

news-details

रायपुर, 11 मार्च 2024/ महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का आशियाना हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं, अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा तो देता ही है। वहीं दूसरी ओर एक घर को अपना घर कहने में जो गौरव की अनुभूति होती है। इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सहायता से ग्रामीणों द्वारा स्वयं का आवास बनाया जा रहा है। 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों के सपने साकार हो रहें हैं। पीएम आवास बनाने के लिए तो दुर्ग जिले के धमधा विकास खंड के गांव राहटादाह निवासी श्री धरमूदास मारकंडे को अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए राशि की स्वीकृत मिल गई। और पहला किस्त 25 हजार भी मिल गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनका मकान कच्चे का था। बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत जाती थी। अब अपना खुद का घर बन जाने से उनको दिक्कत नहीं जाएगी। इसी प्रकार सक्ती जिले के ग्राम गुड़रूकला निवासी श्री विक्रम कुमार बंजारे को भी घर बनाने के लिए राशि मिल गयी है। उन्होेंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अपना खुद का मकान बन जाने के बाद अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी रहेंगे। 

इसी प्रकार जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम राजाआमा निवासी श्री कमल यादव ने कहा कि उन्हें अपना घर बनाने के लिए 1 लाख 70 हजार रूपए मिल गया है। पहले कच्चे मकान में रहने केे कारण बरसात के दिनों में सांप-बिच्छु का डर बना रहता था। और छत से पानी टपकता रहता था। रात भर हमारा परिवार सो नहीं पाता था। अब पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना खुद का पक्का मकान मिल रहा है। इसी प्रकार महासमुंद जिले के ग्राम डोंगल निवासी श्रीमती फूल बाई मिरी ने बताया कि घर बनाने के लिए उन्हें 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि मिल गयी है। अब अपने परिवार के साथ पक्के मकान में आराम से रहेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

1 धरमूदास मारकंडे 

2 श्रीमती फूलबाई मिरी 

3 विक्रम बंजारे 

4 कमल यादव

whatsapp group
Related news