slider
slider
slider
slider
slider

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री,संगठन महामंत्री और सरगुजा संभाग प्रभारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुलाकात : विपरित स्थिति में भी जिले की तीनों विधानसभा सीट में जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं का किया गया सराहना

news-details

जशपुर : जशपुर जिले में विकास की गाथा लिखने पर प्रदेश कार्यालय में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की गई।प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह सहित सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने जिला कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं को तीनों विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाने पर पीठ थपथपाया।

ज्ञात हो प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह से मिलने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे।जहां रामप्रताप सिंह ने विधानसभा वार चुनाव की जानकारी ली।इस दौरान तीनों सीट पर प्रचंड जीत दर्ज करने के कारण कार्यकर्ताओं के कार्यों को खूब सराहा गया।वहीं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भी जिला पदाधिकारियों के कार्यों से प्रसन्नता जाहिर करते हुवे ऐसे ही मेहनत और लगन से कार्य करने प्रेरित किया।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री से भी किया गया मुलाकात

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात किया जहां विपरित स्थिति में भी जीत दर्ज करने पर जशपुर भाजपा की टीम का उत्साह वर्धन करते हुवे सभी को मिठाई खिला मुंह मीठा श्री जामवाल ने किया।यहां कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुवे श्री जामवाल ने कहा की पिछले चुनाव में सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम पर कांग्रेस को एकतरफा समर्थन मिला था,लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस के वायदाखिलाफी से नाराज सरगुजा संभाग के लोगों ने इस बार कांग्रेस का संभाग से सुपड़ा ही साफ कर अपना जनादेश दे दिया है। सरगुजा संभाग से ही इस बार भाजपा को सम्पूर्ण जीत दिला सरकार बनाने जनदेश प्राप्त हुआ है सभी मतदाताओं का तहे दिल से आभार।

इस दौरान भाजपा नेता विष्णुदेव साय,रामप्रत्प सिंह, कृष्ण कुमार राय, श्रीमती रायमुनी भगत, राम गर्ग, मुकेश शर्मा, भरत सिंह,ओम प्रकाश सिंहा, भरत साय,उमेश प्रधान, आर पी साय,उपेंद्र यादव,संतोष सहाय,विकास सोनी,संकेत पैंकरा,संजय सिंह,अवधेश गुप्ता,अवधेश पाठक,प्रतिमा भगत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

whatsapp group
Related news