slider
slider

छत्तीसगढ़ किसान सषक्तिकरण अभियान 2019: ब्रह्मकुमारीज

news-details

जशपुर  (छ.ग.) प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संपूर्ण भारतवर्ष में किसान सशक्तिकरण अभियान का आयोजन अपने सेवा केन्द्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर चला रही हैं। इसी परिपे्रक्ष्य में, रायगढ़ से जशपुर  तक तय किए जाने वाली लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा का भव्य समापन अपने शहर जशपुर  में दिनांक 18.09.2019 को दिगम्बर जैन धर्मशला के प्रांगण में किया जाना है जिसका आयोजन यहाॅं के स्थानीय सेवा केंद्र पुरानी टोली, जशपुर कर रही है। 

इस अभियान के दिव्य समापन समारोह में जशपुर जिले से आने वाले उपस्थित सभी किसान ज्ञानामृत व पंचगव्यों के अद्भुत संयोग से शाष्वत यौगिक खेती का गुण सीखेंगे। इस कृषि पद्धति में किसान जैविक खेती करते हुए राजयोग का अभ्यास करता है जैसे हम एक चैतन्य शक्ति ज्योति स्वरूप आत्मा हैं वैसे मुझ आत्मा के पिता परमात्मा भी एक चैतन्य शक्ति है। विश्व कल्याणकारी होने के नाते परमात्मा का सबसे सुन्दर नाम ’शिव’ है। उन्हीं से प्राप्त शक्तियों का खेती पर प्रयोग करते हुए प्राकृतिक तरीके से खेती की विधि अपनाने की ही शाश्वत यौगिक खेती करते हैं। 

इस समारोह में शहर के गणमान्य प्रबुद्ध जन और कृषि अधिकारी भी राजयोग की शिक्षाओं से लाभान्वित होंगे। राजभोग सर्व आत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा शिव द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा है जो हमें जीवनमुक्त बनाती है। इसे ग्रहण करने का अधिकार सभी आत्माओं के पास हैं।

अतः आप सभी नगरवासी उक्त स्थल पर इस अलौकिक समारोह में सादर आमंत्रित है। 

 

  ब्रह्मकुमारीज 

पुरानी टोली, जशपुर (छ.ग.)

 

 

whatsapp group
Related news