रायगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडातराई मंडल में ग्राम भाटनपाली मे भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक रखी गई थी जिसमे रायगढ़ के पुर्व विधायक माननीय रोशन लाल अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए साथ ही जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास केडिया,जिला उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, सदस्यता अभियान जिला सहसंयोज प्रशांत कुमार सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री ललित गुप्ता,मंडल प्रभारी गौतम कसेरा एवं मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु चौहान के उपस्थिति में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल की बैठक रखी गई।
आज की बैठक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मुख्य रुप से रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल ने संबोधित करते हुए उनके कार्यशैली की सराहना की और साथ ही युवा मोर्चा को कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के संगठन के विस्तार में अहम बताया और उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ही भाजपा का मुख्य अंग है और युवा मोर्चा के बदौलत ही आज भाजपा को दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है उसमें कहीं ना कहीं युवा मोर्चा के साथियों का बहुत बड़ा योगदान है साथ ही सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं रोशन लाल ने उत्साहित किया।
जिसके साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनको अधिक से अधिक सदस्यता अभियान में सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया और छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिला को प्रथम स्थान में लाने के लिए युवाओं को और भी अधिक सक्रियता के साथ काम करने के लिए आह्वान किया जिससे कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सदस्य युवा मोर्चा के द्वारा रायगढ़ जिले से बनाए जाएंगे जिसके लिए प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक सदस्यता अभियान को ले जाते हुए बूथ स्तर तक सदस्य बनाने के लिए संकल्प लिया गया।
साथी युवा मोर्चा जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराया साथ ही मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु चौहान एवं जिला
उपाध्यक्ष अकाश गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम में मंच संचालन मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी साईं राज के द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरुण साहू,मंडल प्रभारी साई राज एवं दिनेश गुप्ता, विनोद महंत, लष्मी साव, गुरुचरण गुप्ता, टिंकू सिंह नरेश गुप्ता एवं अधिक संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें।