Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सभी भक्तों, धर्मालुओं एवं स्थानीय रहवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान...

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

 

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम:  रतलाम। 21 फरवरी 2020 को भगवान महाकाल के पावन पर्व पर महाशिवरात्रि महोत्सव पर टी.आई.टी. रोड स्थित “मनकामनेश्वर महादेव मंदिर” पर रुद्राभिषेक, रुद्राभिषेक आरती, महिला मंडल द्वारा भजन, महाशिवरात्रि महापर्व महात्म्य वर्णन, महाआरती एवं प्रसादी-ठंडाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांयकाल दीपकों एवं पुष्प द्वारा भगवान शिव एवं मंदिर की साज सज्जा रहेगी। आयोजको द्वारा सभी भक्तों, धर्मालुओं एवं स्थानीय रहवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का भावभरा आमंत्रण प्रेषित है। साथ ही शहर की सभी धर्मप्रेमी जनता से निवेदन है कि अधिकाधिक संख्या में पधारकर महापर्व का लाभ लेने का निवेदन किया है।

 

स्थान- मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, टी आई टी रोड, रतलाम

समय- महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम निम्नानुसार रहेंगे

रुद्राभिषेक – प्रातः 6 बजे से 8 तक

रुद्राभिषेक आरती – प्रातः 8 बजे

भजन (महिला मंडल द्वारा) – सायं 4 से 5 बजे तक

महाशिवरात्रि महात्म्य वर्णन – सायं 5 से 6 बजे तक

महाआरती एवं प्रसादी-ठंडाई – सायं 7 बजे से

विशेष आकर्षण – पुष्प एवं सेकड़ो दीपको की रोशनी से मंदिर की सजावट

whatsapp group
Related news