slider
slider

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अन्तर्गत किशोरी स्वास्थ्य संवर्धन एवं ड्रापआउट किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से गेंदघर मैदान में आयोजित हुई एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी ..

news-details

ब्युरो चिफ बहराइच, धिरेन्द्र कुमार शर्मा 

बहराइच 15 फरवरी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अन्तर्गत किशोरी स्वास्थ्य संवर्धन एवं ड्रापआउट किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रोबेशन तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका इण्टर कालेज (गेंदघर मैदान) में आयोजित एक दिवसीय गोष्ठी का मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोंड ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान सहित अन्य अधिकारियों के साथ किशोरियों को मेडिकल किट तथा बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इस अवसर विभिन्न स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत तथा नारी सशक्तिकरण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं विषय पर आधारित संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बहराइच श्री गोंड ने कहा कि इसे विडम्बना ही कहा जायेगा कि शक्ति की देवी के रूप में पूजी जाने वाली नारी के साथ अबला शंब्द जुड़ा हुआ है। जबकि आदि काल से भारत में नारी को शक्ति का केन्द्र माना गया है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता के बाद से सम्पूर्ण देश में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से पीछे नहीं है। आज देश की लोकसभा में 78 नारियाॅ अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। श्री गोंड ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से श्री गोंड ने बालिकाओं एवं महिलाओं का आहवान किया कि शिक्षित होकर स्वयं के साथ-साथ दूसरी महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करें। 

विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित है। लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री त्रिपाठी ने लोगों का आहवान किया कि बालक-बालिका में कोई भेद न करें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार सुरक्षा के साथ-साथ बच्चियों व महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण के प्रति अत्यन्त गम्भीर है। श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम में मौजूद किशोरियाॅ का आहवान किया कि शिक्षा का अस्त्र बनाकर मनचाहा मकाम हासिल कर अपने माॅ-बाप, परिवार, देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। 

विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा समान अवसर प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। लेकिन हमें समाज की सोच में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। जिसके लिए स्वयं महिलाओं का जागरूक होना बहुत ज़रूरी है। श्रीमती सोनकर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए जनपद वासियों ने 03 महिलाओं को अवसर प्रदान किया। विधायक बलहा ने महिलाओं का आहवान किया कि बेटियों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान करें ताकि एक परिवार के मुखिया के तौर पर वह देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। 

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देने, बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने में सहायता प्रदान करने तथा बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने क प्रति केन्द्र व राज्य सरकार अत्यन्त गम्भीर है। महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार व सुरक्षा के लिए अनेकों योजनाएं एव कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। श्री कुमार ने कहा कि सभी लक्षित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलाये जाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद समस्त एएनएम, आशा व आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आहवान किया कि सभी महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को स्वास्थ्य व पोषण से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ दिलायें। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न टोल फ्री नम्बरों 1090, 112, 181 व एण्टीरोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि महिलाओं के विरूद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा/उत्पीड़न, से सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है साथ ही सभी प्रकार के अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवरी कर उन्हें उनके किये की सजा दिलाये जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। डाॅ. ग्रोवर ने कहाकि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ तथा कन्या सुमंगला योजना योजना आने वाले समय में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। 

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान ने किशोरियों को सुझाव दिया कि महिला हेल्प लाइन से सम्बन्धित टेलीफोन नम्बरों को याद रखें, शौच के लिए घर में बने शौचालय का उपयोग करें तथा सोशल मीडिया का सावधानी के साथ उपयोग करें। श्री चैहान ने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु एन.आर.एल.एम. के तहत अधिक से अधिक महिला समूहों का गठन कराया जा रहा है। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में पी.डी. डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम का संचालन बीडीओ फखरपुर तेजवन्त सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, आशा, एएनएम, आॅगनबाड़ी कार्यत्रियाॅ, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा बहुत बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग की महिलाएं मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा सेक्टर से सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल भी लगाये गये थे जिनका मुख्य अतिथि श्री गोंड ने डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ अवलोकन कर योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में ज़रूरी जानकारी प्राप्त की।

 

whatsapp group
Related news