slider
slider

महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले तेजस्वी कैफे का शुभारंभ, 10 महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे तेजस्वी कैफे में स्वल्पाहार तथा भोजन उचित दरों पर आमजन को मिल सकेगा...

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम: रतलाम नगर निगम परिसर में महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले तेजस्वी कैफे का शुभारंभ बुधवार को हुआ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, श्रीमती यास्मीन शेरानी द्वारा फीता काटकर किया गया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी 10 महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे तेजस्वी कैफे में स्वल्पाहार तथा भोजन उचित दरों पर आमजन को मिल सकेगा। इस कैफे के जरिए गरीब कमजोर वर्गों की महिलाएं अपनी आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर हुई है।

तेजस्वी कैफे के लिए नगर निगम द्वारा महिला समूह को रेंट पर स्थान उपलब्ध कराया गया है। कैफे के लिए फर्नीचर, बर्तन तथा अन्य सामग्री महिला समूह द्वारा अपनी बचत राशि से जुटाई गई है। समूह के अध्यक्ष सफिया कुरेशी है, सचिव हेमलता मिश्रा है। सदस्यों में आशा मंडावरा, सोनम प्रजापति, लता जायसवाल, योगिता, शीला गवई, पिंकी दुबे, परवीन खान तथा तस्लीम खान सम्मिलित हैं। यह सभी महिलाएं रतलाम के नयागांव क्षेत्र की रहने वाली है।

कैफे का संचालन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। यहां पर चाय, कचोरी, समोसा, नमकीन, मिठाई इत्यादि के अलावा उचित दर पर भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। शुभारंभ अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार, श्री राजेश पुरोहित, श्री शेरू पठान भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिले में गरीब एवं कमजोर वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत परिसर में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत केफे संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में आगे और भी कार्य किए जाएंगे।

whatsapp group
Related news