रिपोर्ट जमील अहमद नवाबगंज, बहराइच
भारत से नेपाल राष्ट्र बिना कष्टम शुल्क अदा किये चोरी से कुल 990 साल 10 बोरो मे , 35 अदद लेडीज सूट दो गट्ठरो मे तथा 20 थान कपडो मे कुल 440 मीटर प्रींटेड कपडा लावारिस लावरिस माल बरामद
रुपईडीहा बहराईच। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि उ0नि0 उमाकान्त मिश्रा मय हमराही का0 विनय त्रिवेदी, का0 अशोक यादव ,का. इन्द्र प्रकाश सिह , का.रंजय लाल साहनी द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर लावारिस स्थिति में कुल 990 साल 10 बोरो मे व 35 अदद लेडीज सूट दो गट्ठरो मे तथा 20 थान कपडो मे कुल 440 मीटर प्रींटेड कपडा लावारिस अवस्था मे बरामद हुआ बरामद शुदा माल को कब्जा पुलिस मे लेकर कस्टम अधीक्षक रुपईडहा के सुपुर्दगी में दिया गया ।