Updates
  1. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  2. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  3. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  4. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
  5. बांस के डंडे से पत्नी के सर में मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
slider
slider

सरकार वीर सावरकर के चित्र कॉपी ओर किताब में अंकित करके वितरित करने पर कार्रवाई करती है और राष्ट्र विरोधि नारे लगाने वालों का समर्थन करती है: राकेश सिंह

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने रतलाम में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि वीर सावरकर के चित्र कॉपी ओर किताब में अंकित करके वितरित करने पर कार्रवाई होती है। यह सरकार राष्ट्रभक्त ओर राष्ट्रभक्त के समर्थको का सम्मान नही करती है बल्कि राष्ट्रविरोधि नारे लगाने वालों का समर्थन करती है।

भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह कल रात रतलाम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के यहां उनकी पुत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आये थे। करीब 20 मिनिट रुके श्री सिंह ने जाते समय पत्रकारों से चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भोपाल में डिनर डिप्लोमेसी के सवाल पर कहा कि यह उनका मामला है। कांग्रेस को उनका भविष्य तय करना है। सिंधिया जी के कमलनाथ जी के साथ कैसे सम्बन्ध है यह सब कांग्रेस को देखना है।

श्री सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि अध्यक्ष कब बनेगा ,कौन बनेगा यह कहने के लिए में अधिकृत नही हूं। हमारा नेतृत्व सही समय पर अध्यक्ष का चयन कर लेगा।जिसे हर कार्यकर्ता स्वीकार करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने माफियाओं के खिलाफ अभियान के सवाल पर कहा कि यह केवल भाजपा के लोगो के चुन -चुन कर कार्रवाई की करवाई जा रही है और ऐसे लोग जो कांग्रेस के लोगो के मुताबिक काम नही करते उनको निशाना बनाया जा रहा है।

whatsapp group
Related news