slider
slider

नरेशचंद्र साय जशपुर,बलराम नागेश बगीचा,पत्थलगांव में रेखा मुनि भगत,वीरेंद्र एक्का कोतबा में होंगे नए न.पा.अध्यक्ष,वहीँ कुनकुरी में सस्पेंस अब भी बरकरार, 5 नगरपंचायत में 3 में होगा भाजपा व 2 में होगा कांग्रेस का नगर सरकार

news-details

जशपुर-जिला के 5 नगर पंचायत में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं,5 व 6 जनवरी को पार्षदों का सम्मेलन व शपथ कार्यक्रम सम्बंधित नगर पंचायत में आयोजित होना है,इसके लिए प्रशासन के तरफ से तैयारी भी किया जा रहा है,इसी दिन गुप्त मतदान के माध्यम से यहाँ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन भी होना है।भाजपा का जशपुर, बगीचा व पत्थलगांव नगरपंचायत में अध्यक्ष रहेगा तो वहीँ कांग्रेस कुनकुरी व कोतबा में अध्यक्ष बना अगले 5 साल निकाय का संचालन करेगी।इस प्रकार कोतबा व कुनकुरी नगरपंचायत में कांग्रेस का नगर सरकार होगा,तो बगीचा पत्थलगांव व जशपुर में भाजपा का नगर सरकार होगा।

सूत्र बताते हैं कि जो नाम इस वक़्त दावेदारों के सामने आ रहे हैं उसमें कुछ नामों पर भाजपा ने मुहर भी लगा दी है,वहीँ कांग्रेस ने भी अंतिम रूप देते हुवे दावेदारों के नामों पर मुहर लगा दी है,आज का दिन न्यूज़ वेबपोर्टल को मिली जानकारी के अनुसार जशपुर नगरपालिका में अध्यक्ष नरेशचंद्र साय होंगे, जबकि उपाध्यक्ष के लिए नामों पर विचार चल रहा है,यहाँ उपाध्यक्ष पद के लिए 3 दावेदारों का नाम सामने आया है जिसमें 1 महिला व 2 पुरुष शामिल हैं,महिला के रूप में सुनिताराज नायक का नाम सबसे पहले है तो वहीँ विक्रांत सिंह व राजेश गुप्ता का नाम क्रमशः सामने है।सूत्र बताते हैं कि भाजपा के आज के बैठक के बाद उपाध्यक्ष के नाम पर सहमति यहाँ बन जायेगा।

इसी प्रकार बगीचा नगरपंचायत में अध्यक्ष बलराम नागेश का नाम लगभग फायनल है,वहीँ उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी अभी निर्णय नहीं ले पाई है,सूत्र बताते हैं कि जोड़ तोड़ की राजनीति में उपाध्यक्ष के पद पर काबिज निर्दलीय हो सकता है। वहीँ निर्दलीयों ने भी ताल ठोंक जोड़ तोड़ की राजनीती शुरू कर दी है,और उनके द्वारा भी दावा किया जा रहा है कि नगरसरकार के पद पर निर्दलीय अध्यक्ष के रूप में बैठेंगे जबकि उपाध्यक्ष अन्य दलों को समर्थन कर रहे हैं।निर्दलीयों के तरफ से डॉ के सी बाखला,श्रीमती प्रेरणा थवाईत व मधुसूदन भगत का नाम सामने लाया गया है।यहाँ निर्दलीयों की संख्या 05,भाजपा की संख्या 07 व कांग्रेस की संख्या 03 है।

वहीँ पत्थलगांव नगरपंचायत में अध्यक्ष के लिए सुचिता एक्का व रेखा मुनि भगत डावेदर्ज हैं जिसमें रेखा मुनि भगत के दावेदारी पर मुहर लग सकती है,वहीँ उपाध्यक्ष के लिए श्यामनारायण गुप्ता,अजय बंसल,स्नेहलता शर्मा, श्री डहरिया व के नाम प्रमुख रूप से सामने आये हैं,जिस पर मुहर आज के बैठक में लगेगा।

अब बात कोतबा नगरपंचायत की करें तो यहाँ कांग्रेस का एकतरफा दबदबा है,यहाँ वीरेंद्र एक्का अध्यक्ष तो वहीँ सुमित शर्मा उपाध्यक्ष के रूप से नगर सरकार पर रहेंगे।सूत्र बताते हैं कि इनके नामों पर सहमति बन गयी है सिर्फ पर्यवेक्षक के आगमन का इंतजार है।  

इस प्रकार अब कुनकुरी नगरपंचायत की बात की जाये तो यहाँ कांग्रेस का पलड़ा भारी है और नगर सरकार इनकी रहेगी,15 में से 08 पार्षद यहाँ कांग्रेस के हैं और 07 भाजपा के,बावजूद बहुमत का आंकड़ा छूने के यहाँ अभी तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन नहीं किया जा सका है,सूत्र बताते हैं कि यहाँ पर्यवेक्षक अनिल अग्रवाल के आगमन के बाद ही चयन प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

 

whatsapp group
Related news