Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

छत्तीसगढ़:आज 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में कांग्रेस स्थापना दिवस का आयोजन

news-details

कांग्रेसियों के साथ-साथ सभी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

रायपुर /27 दिसंबर 2019।
 28 दिसंबर 2019 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 135वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। देश की आजादी एवं विकास कार्य के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को अपना 135वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समस्त कांग्रेसजन 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस प्रदेश के समस्त जिला, शहर, नगर और ब्लाक मुख्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। सुबह 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण करेंगे। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सभी मोर्चा संगठनों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई, प्रकोष्ठों विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला नगर और ब्लाक कांग्रेस इकाईयों को दिये गये है। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार के जन-विरोधी नीतियों के कारण बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, महंगाई तथा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को उजागर किया जायेगा। साथ ही इस अवसर पर कांग्रेसजन नागरिकता संशोधन बिल जैसी विभाजनकारी नीतियों का उद्देश्य एवं क्रूरतापूर्वक छात्रों और नागरिकों पर की जा रही कार्रवाई का भी विरोधी  करेंगे। 

whatsapp group
Related news