Updates
  1. रायगढ़ लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया 22 अप्रैल को जशपुर विधानसभा के दौरे पर,जिला संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने जारी किया दौरा कार्यक्रम,कहा मोदी की गारंटी पर जनता से मांगा जाएगा वोट
  2. जीवनदायनी तिवारी नाला के जीर्णोद्धार से दूर हो सकता है शहर में मंडराया गंभीर जल संकट,निदान हेतु जल संसाधन विभाग के 42.6 लाख रुपए का प्रस्ताव प्रशासन के पास लंबित,डीएमएफ मद से कार्य किए जाने प्रस्ताव पर मुहर की प्रतीक्षा
  3. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  4. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  5. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
slider
slider

कांग्रेस ने कुनकुरी नगर पंचायत के लिए जारी किया अपना घोषणा पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दो लोगों के नाम की शुरु हुई चर्चा

news-details

जशपुर  :- .नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश स्तर पर घोषणा पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस ने कुनकुरी नगर पंचायत के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीं भाजपा के द्वारा अब तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया है, भाजपा ने प्रदेश स्तर पर जारी हुए घोषणा पत्र को ही अपने नगर पंचायत का घोषणा पत्र मान रही है। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दो महिलाओं का नाम आ रही है जिसकी चर्चा कुनकुरी नगर पंचायत में शुरु हो गई है।

कुनकुरी के नगर पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए उसे मतदाताओं के बीच लेकर पंहुच रहे हैं। कांग्रेस के द्वारा कुनकुरी नगर पंचायत के लिए अपने घोषणा पत्र में कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के द्वारा हनुमान टेकरी में इको फ्रेड़ली पार्क के निर्माण की बात कहते हुए अपने घोषणा पत्र में कहा है कि नगर पंचायत के सभी चौक चौराहों पर हाई मास्क लाईट,विर्सजन तालाब का सौदर्यीकरण व पार्क,कुनकुरी शहर के अंदर सुनियोजित नालियों का निर्माण,ट्रामा वेन,शव वाहन एवं एंबुलेंस, कुनकुरी डेम में छठ घाट का सौदर्यीकरण,पार्क,बोटिंग स्वीमिंगपुल व नर्सरी,बस स्टैंड का पुन: निर्माण हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा,खेल मैदान का पुन: निर्माण एवं रात्री कालिन खेल के लिए मैदान में 6 हाई मास्क लाईट,शासकीय अस्पताल का आधुनिकीकरण एवं विस्तार,शमशान घाट का सौदर्यीकरण,आवश्यक्तानुसार सभी वार्डो में सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण करना। इसके साथ ही युवाआंे के लिए ओपन जिम का निर्माण,हर घर पानी की समुचित व्यवस्था, पट्‌टा िवतरण एवं आवास निर्माण,वृद्धा पेंशन को घर-घर पंहुचाने की कोशिश,प्रत्येक 3 वार्डो में राशन दूकानों की व्यवस्था, हर वार्डो के समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक वार्ड में पार्षद कार्यालय की स्थापना,शहर में घुमने वाले आवारा मवेशियों के लिए गौठान का निर्माण, कुनकुरी नगर में जाम से मुक्त ट्रैफिक व्यवस्था, नगर में फायर बिग्रेड की सुविधा को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।


कुनकुरी में अध्यक्ष लिए दाे लोगों का नाम आया सामने 


जिले के 1 नगर पालिका एवं 3 नगर पंचायत में अभी कांग्रेस और भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए किसी का भी नाम सामने नहीं है। वहीं कुनकुरी नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए 2 प्रत्याशियों का नाम सामने आ रहा है और लोगांे में इसकी चर्चा भी शुरु हो गई है।  कुनकुरी के 15 वार्डो में कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक 1 से दीपक केरकेट्टा,वार्ड क्रमांक 2 से उर्मिला लकड़ा, वार्ड क्रमांक 3 से चंदन ठाकुर,वार्ड क्रमंाक 4 से मुरारी गुप्ता,वार्ड क्रमांक 5 से निपेन्द्र जैन,वार्ड क्रमांक 6 से अजेम टोप्पो,वार्ड क्रमांक 7 से रीनू सोरेन,वार्ड क्रमांक 8 से रूबेनतुस तिग्गा, वार्ड क्रमांक 9 से शमांजुम,वार्ड क्रमांक 10 से रुकसाना बानो,वार्ड क्रमांक 11 से अनुसिया दास,वार्ड क्रमांक 12 से सुनील कुमार सिंह,वार्ड क्रमांक 13 से पार्वती यादव,वार्ड क्रमांक 14 से लालदेव राम एवं वार्ड क्रमांक 15 से जगदीश प्रसाद आपट  को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लेकिन कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष का पद महिला समान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने के कारण कुनकुरी में कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक 11 से चुनाव मैदान में उतरी अनुसिया दास एवं वार्ड क्रमांक 13 से चुनाव लड़ रही पावर्ती यादव के नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आया है और कुनकुरी नगर पंचायत में इसकी चर्चा भी शुरु हो गई है। दोनो महिलाए जमीन से जुड़ी हुई और साधरण परिवार से आती हैं। अनुसिया दास ब्राम्हण सामज से आने के साथ ही उनके द्वारा महिला समूह का संचालन करने के कारण अनुसिया दास की पकड़ कुनकुरी नगर पंचायत में अच्छी है,जिसके कारण ही उनका नाम सबसे उपर चल रहा है।

whatsapp group
Related news