कुनकुरी/नारायणपुर : कुनकुरी से कांग्रेस के प्रत्यासी यूडी मिंज की मुश्किलें बढ़ गई है,पुलिस ने भादवि की धारा 143,448 और 355 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।बताया जा रहा शिकायतकर्ताओं के बयान के आधार पर यूडी मिंज,प्रकाश किस्पोट्टा,विमल राम,महेंद्र राम,अर्जुन राम,वीरेंद्र एवम कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के ऊपर जुर्म दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि रविवार को ग्राम जोकारी निवासी भाजपा की महिला मोर्चा मंडल महामंत्री और आदिवासी महिला श्रीमती मंजू भगत के घर घुसकर कुनकुरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्यासी यूडी मिंज,प्रकाश किस्पोट्टा,विमल राम,महेंद्र राम,अर्जुन राम,वीरेंद्र एवम कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी करते हुवे मोबाइल छीन लिया और दुर्व्यहार करते हुवे अपमानित किया जिसका लिखित शिकायत रविवार को ही पुलिस में दर्ज कराया गया।जिसके उपरांत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्राम जोकारी के ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हजारों की संख्या में कुनकुरी थाना का घेराव किया और प्रदर्शन करते हुवे दोषियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कराने का मांग किया।जिसके बाद पीड़िता सहित प्रत्यक्षदर्शियों का बयान लिया गया।बयान के आधार पर घटना में शामिल कांग्रेस प्रत्यासी यूडी मिंज,प्रकाश किस्पोट्टा,विमल राम,महेंद्र राम,अर्जुन राम,वीरेंद्र एवम कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भादवि की धारा 448,143 और 355 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना पुलिस ने प्रारंभ कर दिया है।