Updates
  1. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  2. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  3. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
  4. अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय,,,,, राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है - गोमती साय
  5. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता : पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी पूरा करने का बात कहा
slider
slider

गांडा समाज का सराहनीय प्रयास, महिलाओं को दी गई घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा कानून की जानकारी

news-details

सुधीर चौहान की रिपोर्ट..✍

 

धमतरी : महिला संगठन धमतरी, छत्तीसगढ़िया गांडा समाज धमतरी एवं छग चौहान सेना के संयुक्त तत्वाधान में धमतरी जिले के नगरी में महिला जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छग चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चातुरी नन्द एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री आस्था यादव प्रथम वर्ग न्यायाधीश नगरी शामिल हुए।  

 

 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्व्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छग चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नन्द जी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित बनने से ही समाज का सम्पूर्ण विकास संभव है, हमें बेटियों को जरूर पढ़ाना चाहिए।  नारी के शिक्षित बनने  से ही समाज शिक्षित बन सकता है।  कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री आस्था यादव प्रथम वर्ग न्यायाधीश नगरी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचने वाले कानून की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि किसी भी अपराध के लिए अगर पुलिस थाने से न्याय नहीं मिलता है तो न्यायलाय से मदद जरूर लेनी चाहिए।  उन्होंने महिला सुरक्षा संबधी कई महत्वपूर्ण कानून की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। 

 

कार्यक्रम में समाज की स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।  कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने ने कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़ सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में समाज के लगभग 11 बुजुर्ग महिलाओं का साल से सम्मान किया गया

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्रीमती रेशमा खान, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग प्रबंधक श्रीमती पुष्पा कुलदीप, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक देवदास एवं छग चौहान सेना के संस्थापक श्री शशिकांत चौहान जी का विशेष योगदान रहा। 

 

कार्यक्रम में चित्ररेखा देवदास, विमला सूर्यवंशी, रूखमणी देवी, विद्या शांडिल्य, शांता गंधर्व, तुलसी शांडिल्य, राजेश्वरी देवदास, हेमलता नागरची, गंगा तांडे, पूर्णिमा बघेल, रीना सोनवानी, त्रिलोचनी देवदास, पार्वती जगत, जितेंद्री बघेल, जानेश्वरी मरकाम, भारती मरकाम सहित जिले के दूर - दूर गाँव के महिलाएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

whatsapp group
Related news