slider
slider

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कल देश भर में विश्व योग दिवस मनाया जायेगा..

news-details

जगत प्रकाश नड्डा, श्री राजनाथ सिंह, श्री थावरचंद गहलोत, श्रीमती निर्मला सीतारमनण, श्रीमती स्मृति ईरानी, श्री पीयूष गोयल, श्री अरूण सिंह, डाॅ. हर्ष वर्धन, प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी सहित केन्द्रीय मंत्री, भाजपा पदाधिकारी दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

दिल्लीभर में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करीब 10 लाख लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुये स्वस्थ जीवन को अपनायेंगे-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 20 जून। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कल पूरी दिल्ली के 300 स्थानों पर करेगी 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी समेत केन्द्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व मंडलों में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में एक साथ एक समय पर अलग-अलग स्थानों पर करीब 3 लाख लोग करेंगे योग। दिल्लीभर में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करीब 10 लाख लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुये स्वस्थ जीवन को अपनायंेगे। योग एक सकारात्मक उर्जादायी प्रक्रिया है जो कि शरीर, मन व विचारों का शुद्धिकरण कर देता है।

कल भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं नई दिल्ली की सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी राजपथ पर, केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत महावीर वाटिका, संगम विहार, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, पूर्वी दिल्ली सांसद श्री गौतम गम्भीर एवं प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल यमुना स्पोर्टस कोम्पलेक्स पर, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी और राज्यमंत्री श्री पुरूषोत्तम भाई रूपाला घोण्डा विधानसभा के यमुना खादर तीसरा पुस्ता पर योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं दक्षिणी दिल्ली सांसद श्री रमेश बिधूड़ी दादा देव ग्राउण्ड राजनगर पर, केन्द्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीष उपाध्याय हौज खास विजय मण्डल पार्क पर, श्री धर्मेन्द्र प्रधान तालकटोरा गार्डन पर, श्री पीयूष गोयल लोधी गार्डन पर, केन्द्रीय मंत्री व चांदनी चैक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन कुडेसिया पार्क सिविल लाईन्स पर, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं दिल्ली प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता रामजस खेल मैदान पटेल नगर पर, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद श्री हंस राज हंस स्वर्ण जंयती पार्क सेक्टर-10 रोहिणी पर, भाजपा नेता व कलाकार श्री रवि किशन एवं मिजोरम प्रभारी श्री पवन शर्मा द्वारका डिस्ट्रीक पार्क सेक्टर-10 पर और प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया विवेकानन्द पार्क राजेन्द्र नगर पर आयोजित योग कार्यक्रमों में मौजूद रहेगें।

whatsapp group
Related news