प्रांजल शुक्ला
भिलाई/विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला भिलाई नेहरू नगर प्रखंड मे आज दिन शुक्रवार भगवा दिवस के पावन अवसर पर व गीता जयंती का आगाज नेहरू नगर मे स्थित राधा कृष्ण मंदिर कोसा नाला मे आज सभी जिला कार्यकारिणी के साथ साथ व भिलाई के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंड खंड के बजरंगियों में एक साथ मिलकर गीता जयंती का आगाज करते हुए 101 दिया जलाकर आयोजन का आगाज किया।गीता जयंती के बारे में आचार्य कुलदीप दृवेदी ने जानकारी देते हुए पूरे विधि विधान से दिप प्रज्वलित कराया।जिसमे प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष प्रशांत चौबे,गौरव शुक्ला, रवि निगम,कमल साव, दीपक यादव,मनोज मानिकपुरी,प्रांजल शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।जिला संयोजक रवि निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसम्बर को शाम 4 बजे गीता जयंती के उपलक्ष्य में सुपेला चौक से पावर हॉउस राज राजेश्वरी मंदिर में भव्य शोभायात्रा सम्पन्न होगी।