Updates
  1. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  2. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  3. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
  4. अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय,,,,, राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है - गोमती साय
  5. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता : पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी पूरा करने का बात कहा
slider
slider

जिले में अब तक 26 हजार 729 क्विटंल धान की खरीदी कटाई और मिसाई के बाद उपार्जन केन्द्रो में धान की आवक में हो रही है वृद्वि

अफ़सर अली

बैकुंठपुर । किसानों द्वारा धान की कटाई और मिसाई के बाद उपार्जन केंद्रों में धान की आवक में निरंतर वृध्दि हो रही है। कलेक्टर  डोमन सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य नीति के तहत जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक कुल 26 हजार 729 क्विटंल धान की आवक विभिन्न उपार्जन केन्द्रो में दर्ज की जा चुकी है।

कलेक्टर ने बताया कि उपार्जन केन्द्र छिन्दडांड में अब तक 590.40 क्विटंल, जनकपुर मे 2 हजार 164.80 क्विंटल, धौराटिकरा में 1 हजार 248.80 क्विंटल, गिरजापुर में 1 हजार 0.80 क्टिंवल, पटना में 2 हजार 115.20 क्विंटल, बरबसपुर में 696.40 क्विंटल, रजौली में 575.20 क्विंटल, सरभोका 2 हजार 525.20 क्विंटल और सोनहत उपार्जन केन्द्र में अब तक 1 हजार 782.40़ क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह उपार्जन केन्द्र केल्हारी में 1 हजार 402.40 क्विटंल, कोडा में 1 हजार 57.60 क्विटंल, खडगवां में 1 हजार 968.80 क्विटंल, कंजिया में 292.80 क्विटंल, घुटरा में 873.60 क्विटंल, चैनपुर में 112 क्विटंल, बंजारीडांड में 350.40 क्विटंल, जिल्दा में 2 हजार 175.20 क्विटंल, माडीसरई में 1 हजार 724.40 क्विटंल, कोटाडोल में 92 क्विंटल, नागपुर में 598.80 क्विटंल, जामपारा में 1 हजार 207.20 क्विटंल और उपार्जन केन्द्र पोंडी में 2 हजार 174.80 क्विटंल धान की आवक अबतक दर्ज की जा चुकी है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी हेतु 19 हजार 797 किसानों का पंजीयन किया गया है। इस वर्ष अच्छी किस्म के धान (ग्रेड ए) 1835 रूपये और काॅमन धान 1815 रूपये प्रति क्विटंल समर्थन मूल्य निर्धारित की गई है। जिले में इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर 87 हजार मिट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। उन्होनें बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विटंल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गई है।

whatsapp group
Related news