Updates
  1. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  2. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  3. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  4. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
  5. बांस के डंडे से पत्नी के सर में मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
slider
slider

झारखंड के मतदान दल को छत्तीसगढ़ में छोड़ चला गया हेलीकॉप्टर, मची अफरातफरी...

news-details

जब पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला वे झारखंड में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में आ पहुंचे हैं।

शमरोज खान सूरजपुर जिला

सूरजपुर: झारखंड में 30 नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव की एक पोलिंग पार्टी को हेलीकॉप्टर से मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर महुआडांड़ इलाके में उतारना था, जिसे छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर भैंसामुंडा स्थिति सत्तीपारा के खुले मैदान पर उतारकर हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। इससे 8 पोलिंग पार्टी के 18 कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। पोलिंग पार्टी को जब पता चला कि वे झारखंड के अपने पोलिंग सेंटर को छोड़ छत्तीसगढ़ इलाके में उतर गए हैं तो आनन-फानन में इसकी जानकारी सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी को दी गई।

कलेक्टर ने तत्काल राज्य निर्वाचन आयोग से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसकी जानकारी झारखंड राज्य के निर्वाचन आयोग तक तत्काल बाद पहुंच गई। लिहाजा अब दूसरे हेलीकॉप्टर से पोलिंग पार्टी के 18 सदस्यों को वापस झारखंड मनिका विधानसभा क्षेत्र ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है आज सुबह करीब 11 बजे झारखंड से 8 मतदान केंद्रों के 18 कर्मचारियों को मतदान सामग्री के साथ मनिका विधानसभा क्षेत्र के चटकपुर इलाके में स्थित अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया था।

हेलीकॉप्टर इन मतदान कर्मियों को लेकर झारखंड से रवाना हुआ जो भटक कर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले अंतर्गत प्रतापपुर भैंसामुंडा से लगे सतीपारा में खुले मैदान पर आ पहुंचा। यहां हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद पायलट ने सभी 18 मतदान कर्मचारियों को नीचे उतरने कहा और खुद हेलीकॉप्टर लेकर रवाना हो गया। जब पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ली तो पता चला वे झारखंड में नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में आ पहुंचे हैं।

आ रहा है दूसरा हेलीकॉप्टर-कलेक्टर दीपक सोनी

सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया गया है। आठ मतदान केंद्र के 18 कर्मचारी यहां सुरक्षित हैं। मतदान सामग्री भी सुरक्षित है। दूसरा हेलीकाप्टर आ रहा है। मतदान दल को वापस झारखंड पहुँचाया जाएगा।

whatsapp group
Related news