Updates
  1. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  2. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  3. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
  4. अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय
  5. पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव संग होली खेल आम जनता के खिले चेहरे,मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपनो संग रंगो के महापर्व होली खेले विष्णुदेव साय
slider
slider

मुख्यमंत्री के लोकवाणी कार्यक्रम में सुपोषण और स्वास्थ्य पर जोर

मातृशक्ति के शक्तिकरण की ओर दिया जा रहा है अधिक ध्यान : मुख्यमंत्री

रायपुर-मुख्यमंत्री के लोकवाणी कार्यक्रम को आजाद चौक में नगर निगम के महापौर  प्रमोद दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता ने सुना। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा संचालित लोकवाणी कार्यक्रम को जनता के लिए बहुत उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की जनता को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की सारगर्भित जानकारी मिलती है। जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिलता है।

आज के लोकवाणी कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सुपोषण एवं स्वास्थ्य के संबंध में शासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्य एवं योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा जिले के हितग्राही से आंगनबाड़ी के माध्यम से सुपोषण दूर करने की योजना और सीतामढ़ी की हितग्राही से उनके गांव की महिलाओं को नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना से मिलने वाली लाभ को सुना। इस अवसर पर  गिरीश दुबे,  विकास शर्मा,  नोहर साहू,  सतीश शर्मा,  राजू नायक,  मनोहर देवांगन, श्रीमती जय नायक, श्रीमती सुनीता शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

whatsapp group
Related news