Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में होनहार छात्र हर्ष को उच्च शिक्षा के लिए मंजूर की एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रायपुर- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित जन चौपाल भेंट मुलाकात में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के ठक्कर बापा वार्ड निवासी छात्र हर्ष चावड़ा को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।

हर्ष ने बताया कि कक्षा 12वीं में 92 प्रतिशत अंक मिले थे, किंतु परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। विधायक  विकास उपाध्याय की अनुशंसा के साथ हर्ष ने जनचौपाल में आवेदन दिया जिस पर मुख्यमंत्री  बघेल ने एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। अब हर्ष सीए की पढ़ाई आसानी से कर सकेगा। हर्ष ने आर्थिक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

whatsapp group
Related news