Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने नागरिकों को दी पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर-विजयादशमी पर्व में भिलाई 3 स्थित मैदान में सम्मिलित होने पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि राम हमारे कण कण में बसे हैं। हमारे जीवन की शुरुआत से लेकर अंतिम यात्रा तक राम हमारे जीवन के आधार हैं। छत्तीसगढ़ ने भगवान राम को दिल में संजोकर रखा है। माता कौशल्या का स्नेह भी इस धरती को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण भाठा शहर के बाहर होते थे, राम बस्ती के अंदर।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राम कथा के आदर्शों से हमारा जीवन समृद्ध  हुआ है। आज यहां पर रामलीला मंडली ने सुंदर राम कथा का मंचन किया। मैं राम लीला मंडली के कलाकारों को भी पर्व की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस बार भिलाई 3 स्थित दशहरा मैदान में 21 वी बार यह आयोजन हो रहा है। मुझे हर बार यहां शामिल होकर बहुत खुशी मिलती है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा ने भी नागरिकों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी।

 

 

whatsapp group
Related news