Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

गांधीजी के नैतिक मूल्यों और आदर्शों पर चलकर प्रदेश सरकार अपने लक्ष्यों की पूर्ति कर रही : अनिला भेंडिय़ा

गांधी विचार यात्रा: पांचवें दिन मंत्री  अनिला भेंडिय़ा के नेतृत्व में सिलीडीह, कनामुका और कचना पहुँची पदयात्रा

रायपुर- गांधी विचार पदयात्रा के पांचवें दिन आज पदयात्रियों का जत्था ग्राम सिलीडीह से रवाना होकर ग्राम कानामुका तथा कचना पहुंची, जहां पर सभाएं आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के बीच अपने विचार रखे। ग्राम कचना में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री  अनिला भेंडिय़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में 4 अक्टूबर से गांधी विचार पदयात्रा ग्राम कंडेल से निकाली गई है। इसका उद्देश्य बापू के नैतिक मूल्यों व आदर्शोंं को आत्मसात कर सर्वजन हिताय के लिए काम करना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से महात्मा गांधी के बताए मार्गोंं का अनुसरण कर अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया।

पहले ग्राम कानामुका, फिर बाद में कचना में पैदल चलकर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन पहुंचे। इस दौरान कोंडागांव विधायक  मोहन मरकाम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार बापू के बताए मार्ग पर चलकर ढाई करोड़ जनता की भलाई के लिए पिछले 10 महीने से कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश भर के किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, तथा नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के माध्यम से प्राचीन जीवन शैली को पुनर्जीवित कर प्रदेशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धमतरी  हर्षद मेहता, कुरूद  लेखराम साहू सहित वरिष्ठ नेता  मोहन लालवानी,  धर्मेंद्र यादव,  विनोद वर्मा सहित  पंकज महावर, जिला पंचायत सदस्य  नीशु चंद्राकर,  लक्ष्मीकांता साहू के अलावा काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।     

 

whatsapp group
Related news