Updates
  1. रायगढ़ लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया 22 अप्रैल को जशपुर विधानसभा के दौरे पर,जिला संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने जारी किया दौरा कार्यक्रम,कहा मोदी की गारंटी पर जनता से मांगा जाएगा वोट
  2. जीवनदायनी तिवारी नाला के जीर्णोद्धार से दूर हो सकता है शहर में मंडराया गंभीर जल संकट,निदान हेतु जल संसाधन विभाग के 42.6 लाख रुपए का प्रस्ताव प्रशासन के पास लंबित,डीएमएफ मद से कार्य किए जाने प्रस्ताव पर मुहर की प्रतीक्षा
  3. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  4. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  5. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
slider
slider

विधायक डॉ. विनय के पहल पर पंचायत मंत्री ने 1 करोड़ से भी अधिक विकास कार्यो को दी मंजूरी

news-details

विधायक डॉ. विनय ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव का किया आभार 

चिरमिरी । विधायक डॉ. विनय जायसवाल की मांग पर पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 1 करोड़ 17 लाख रुपये के निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है । डॉ. विनय के पहल पर जिन निर्माण कार्यो को पंचायत मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम खड़गवां में मानसिंह घर से गंगा घर तक गजमरवा पारा में सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार रुपये, ग्राम बोड़ेमुड़ा संपत घर से भोला घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, गिद्धमूड़ी में पंचायत भवन के पास सामुदायिक भवन हेतु 6 लाख 50 हज़ार, बरदर बैगा तालाब से अशोक घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण 5 लाख 20 हज़ार, बोड़ेमुड़ा में हाई स्कूल से भोला घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण 7 लाख 80 हज़ार, बोड़ेमुड़ा धनपुर से कोटेया पहुँच मार्ग में सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार इसी प्रकार बेलबहरा पारसनाथ के घर से रामविशाल के घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, बरदर में आंगनबाड़ी दर्रीपारा से बलदेव घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, पैनारी में बाबूलाल घर से हरदियाल घर तक औराडांड में सी.सी.रोड निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, पेंड्री में मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी पहुंचमार्ग तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार,पेंड्री में मुख्य मार्ग से रमेश घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हजार, ग्राम सैंदा में जरहापारा से जेठू के घर तक सी. सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, दुबछोला में सुमेर सिंह के घर के आगे से भूकभुकी मेन रोड़ तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, दुबछोला उप स्वास्थ्य केंद्र बैगा मोहल्ला तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, अखराडांड मेहीलाल के घर से पप्पू के खेत तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, पोंडीडीह योगेंद्र के घर से नाला तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, पोंडीडीह उरांवपारा से नाला तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, जड़हरी बहडोलापारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हज़ार, की मंजूरी प्रदान की गई। 

इस स्वीकृति से पूरे मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हर्ष की लहर व्याप्त है । क्षेत्रवासियों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव व मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।

इस मंजूरी को लेकर विधायक डॉ. विनय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इन कार्यो से नया आयाम गढ़ेंगे। इससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी। उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव का हृदय से आभार प्रकट किया है।

whatsapp group
Related news